Reported By: NN81 X @newsnation81tv
Edited By: Abhishek Vyas X @abhishekvyas99
ओरछा तहसील के चकरपुर हाईवे पर कंटेनर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, हादसे में एक मौत, 27 घायल, दतिया उनाव बालाजी क्षेत्र के श्रद्धालु करीला मेले से लौट रहे थे:
दतिया।कंटेनर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक मौत, 27 घायल, दतिया उनाव बालाजी क्षेत्र के श्रद्धालु करीला मेले से लौट रहे थे,दरअसल निवाड़ी जिले की ओरछा तहसील के चकरपुर हाईवे पर करीला मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में 15 वर्षीय स्वाति कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 27 लोग घायल हो गए। हादसा गुरुवार सुबह करीब 11 बजे का है। स्वाति सेतोल भांडेर की रहने वाली थी। पुलिस के अनुसार सूचना मिलते ही चकरपुर और ओरछा पुलिस ने कई एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा।सभी श्रद्धालु दतिया उनाव बालाजी के रहने वाले थे। घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय पुलिस ने घायलों को झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। कई घायलों की स्थिति गंभीर है। वहीं घटना के बाद कंटेनर लेकर चालक फरार हो गया।पुलिस ने बताया कि कंट्रेनर और ड्राइवर की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कंटेनर को बरामद किया जाएगा।हादसे में ये लोग हुए घायल,,,अरविंद कुशवाहा उम्र 26 साल निवासी उनाव बालाजी,नेहा कुशवाहा उम्र 23 साल निवासी उनाव बालाजी, कल्लू कुशवाहा उम्र 40 साल निवासी उनाव बालाजी, विकास कुशवाहा उम्र 22 साल निवासी उनाव बालाजी, काली चरण कुशवाहा उम्र 40 साल निवासी उनाव बालाजी,सिया शरण उम्र 50 साल निवासी उन्नावबालाजी, रामस्वरूप अहिरवार उम्र 60 साल निवासी उनाव बालाजी, कुसुम अहिरवार उम्र 55 साल निवासी उनाव बालाजी,रामेश्वर कुशवाहा उम्र 35 साल निवासी उनावबालाजी, प्रियंका कुशवाहा उम्र 20 साल निवासी उनाव बालाजी,सौरभ कुशवाहा उम्र 15 साल निवासी उनाव बालाजी, वर्षा कुशवाहा उम्र 20 साल निवासी उनाव बालाजी,शारदा कुशवाहा उम्र 45 साल निवासी उनाव बालाजी,रविंद्र कुशवाहा उम्र 17 साल निवासी उनाव बालाजी, अरविंद कुशवाहा उम्र 35 साल निवासी उनावबालाजी, भगवान दास कुशवाहा उम्र 62 साल निवासी पहाड़ी रावत, कुसुमा कुशवाहा उम्र 30 साल निवासी उनाव बालाजी,राम सेवक कुशवाहा उम्र 47 साल निवासी उनाव बालाजी,अंकुश कुशवाहा उम्र 11 साल निवासी उनाव बालाजी,कमलेश कुशवाहा उम्र 26 साल निवासी उनाव बालाजी, बादाम कुशवाहा उम्र 49 निवासी धमना सरसई, दयाराम उम्र 35 साल निवासी उन्नाव बालाजी, नंनदी उम्र 18 साल निवासी उनाव बालाजी, रामसेवक उम्र 47 निवासी उन्नाव बालाजी, भगवत उम्र 58 निवासी उन्नाव बालाजी,कृष्णा उम्र 20 साल निवासी उन्नाव बालाजी,आयुष उम्र 5 साल निवासी उन्नाव बालाजी।