Reported By: Nirmal Verma
Edited By: Abhishek Vyas X @abhishekvyas99
हरियाणा सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पहुंचे मथुरा:
मथुरा।हरियाणा सरकार के राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) गौरव गौतम का राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चेतन स्वरूप पाराशर के आवास पर आना हुआ। राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें जनता के हित के लिए कार्य कर रही हैं। भाजपा सरकार में व्यापारी महिलाएं छात्राएं किसान हर वर्ष के लोग सुरक्षित हैं। अपराधी या तो प्रदेश छोड़ चुके हैं या जेल के अंदर हैं।तमाम योजनाएं जनकल्याणकारी प्रदेश के लोगों के लिए चलाई जा रही है।