एक साथ दो अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप - NN81

Notification

×

Iklan

एक साथ दो अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप - NN81

22/05/2025 | मई 22, 2025 Last Updated 2025-05-22T06:31:29Z
    Share on

 


दीपक वर्मा ब्यूरो चीफ

अम्बेडकरनगर अहिरौली थाना क्षेत्र के भिउरा गांव में उस समय हड़कम्प मच गया जब गांव के वाहर एक विद्यालय परिसर में पेड़ से लटकता एक शव देखा गया। लोग जव वहां पहुँचे तो देखे की एक और शव उसी पेड़ के नीचे जमीन पर भी पड़ा हुआ था। दो-दो शव एक साथ देखने के वाद वहां हड़कम्प मच गया। लोगो ने इनकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने शवों को कब्जे लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। एसपी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। पूरा मामला अहिरौली थाना क्षेत्र के भिउरा गांव का है, जहां गांव के बाहर एक पेड़ से रस्सी के सहारे एक युवक का शव लटकता हुआ देखा गया साथ जहां शव लटक रहा था विल्कुल उसी की नीचे एक दूसरे युवक का शव भी जमीन पर पड़ा

हुआ था। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में वहां ग्रामीण भी इकट्ठा हो गयी लेकिन कोई भी उन दो मृतक युवको को पहचान नही रहे थे। दो शव एक साथ पाये जाने की सूचना पर अहिरौली थाना अध्यक्ष मय फोर्स वहाँ पहुँचे, वाद में पुलिस अधीक्षक भी पहुँचे लेकिन शव की शिनाख्त नही हो पाई। दोनो के शरीर पर कोई ऊपरी चोट नहीं दिखाई पड़ा, एसपी ने वताया कि जाँच पड़ताल शुरू कर दी गयी है। शिनाख्त नहीं हो पाई है आसपास को लोगो से पता किया जा रहा है। गांव में एक वारात आई थी वारात में आये लोगो से भी सम्पर्क किया जा रहा है, जिससे शवो की शिनाख्त हो सके। शिनाख्त होते ही अन्य वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।