रानी अहिल्याबाई होल्कर के 31 मई को मनाए जाने वाले जन्म दिन को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की बैठक भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डे की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती बबिता चौहान रहीं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डे ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती पर मथुरा जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। इसको लेकर पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। जिलाध्यक्ष ने कहा की गोष्ठियों आदि कार्यक्रमों के जरिये महारानी होल्कर के बारे में जन-जन तक जानकारी पहुंचाई जाएगी। बबिता चौहान ने कहा, अहिल्याबाई होल्कर महान शासक थीं, जिन्होंने अपने शासनकाल में समाज में कई महत्वपूर्ण सुधार किए। उनकी न्यायप्रियता, सामाजिक कल्याण के कार्य और महिला सशक्तीकरण के प्रयास आज भी हमें प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम संयोजक मुकेश वाष्णेय कहा कि विभिन्न स्थानों पर विद्यालयों और मंदिरों की स्थापना करवाई, जिससे लोगों को शिक्षा और धार्मिक ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिला।
कार्यक्रम सह संयोजक मुदिता शर्मा ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा कटिबद्ध है। उनकी 300 वीं जयंती पर भाजपा की ओर से पूरे जिले में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।