जिला संवाददाता राघवेंद्र औदिच्य।
गंजबसौदा। विधानसभा क्षेत्र के लिए 100 करोड़ से अधिक की सिंचाई योजना का प्रोजेक्ट यदि स्वीकृत होता है तो हजारों किसान इससे लाभान्वित होंगे क्षेत्रीय विधायक हरि सिंह रघुवंशी ने कृषि मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद शिवराज सिंह चौहान एवं जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट से सौजन्य भेंट कर एक प्रोजेक्ट सहित मांग पत्र सौंपा है। केंद्रीय मंत्री की सहमति के बाद इसके शीघ्र स्वीकृत होने की उम्मीद लगाई जा रही है। यह प्रोजेक्ट सफल हुआ तो ग्यारसपुर गंजबासोदा विधानसभा क्षेत्र के 5 हजार से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा।विधायक हरि सिंह रघुवंशी ने सांसद एवं कृषि मंत्री भारत सरकार माननीय श्री शिवराज सिंह जी चौहान को दिए मांग पत्र में बताया है कि क्षेत्र के कृषकों को कृषि सिंचाई में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पूर्व में जो प्रस्तावित सिंचाई योजना है उन्हें शीघ्र स्वीकृति मिलती है तो किसानों का सिंचाई का रास्ता आसान हो जाएगा प्रस्तावित योजना में ग्यारसपुर की बावना मध्यम प्रेंशराईज सिंचाई योजना है, जिसकी अनुमानित लागत 43263.25 लाख प्रस्तावित सिंचित क्षेत्र 8500.00 हेक्टयर है। इसमें 41 ग्राम की सूची संलग्न है। इस योजना की स्वीकृत होने से 2400 किसान लाभान्वित होंगे इसकी लागत प्रति हैक्टेयर के के मान से 5.09 लाख प्रति हेक्टेयर रखी गई है। इसके अलावा लखूली लघु सिंचाई योजना है। जिनके अनुमान लागत 3071.30 लाख है। प्रस्तावित क्षेत्र 788.00 हेक्टयर है। इसमें
लाभान्वित कृषकों की संख्या 650 है। धौखेड़ा लघु सिंचाई योजना है।
जिसकीअनुमानित लागत 2088.75 लाख प्रस्तावित है।सिंचित क्षेत्र 450.00 हेक्टयर है। लाभान्वित ग्राम धौखेडा, पिपरिया, रहीश नगर सहित अन्य ग्राम है इसमें
लाभान्वित कृषकों की संख्या 250 लागत प्रति हेक्टयर 4.53 लाख प्रति हेक्ट है। इसके अलावा मोहम्मदगढ़ लघु सिंचाई योजना है।
जिसकीअनुमानित लागत 2564.96 लाख है। प्रस्तावित सिंचित क्षेत्र 570.00 हेक्टयर है।इसमें लाभान्वित ग्राम मोहम्मदगढ़, चिकली, चिरावटा आदि हैं।जिसमें कृषकों की संख्या 450 है।लागत प्रति हेक्टयर 4.50 लाख प्रति हेक्टयर है। इसकेअलावा बेतवा बृहद प्रेशराईज सिंबाई योजना है इसकी अनुमानित लागत 70002.18 लाख है लाभान्वित ग्राम 43 ग्राम जिनमें से 21 ग्राम गंजबासौदा विधानसभा के भी लाभान्वित होगे, जैसे ग्राम पबई, गमाखर, महागौर, सलोई , ललोई , बड़ागांव, नौघई, आदि ग्राम शामिल हैं इनकी सूची भी कृषि मंत्री को सौंपी गई है।इसमें प्रस्तावित सिंचित क्षेत्र 17100.00 हेक्टयर लाभान्वित कृषकों की संख्या 3000 है।इसकेअलावा ग्राम चौरावर के समीप बेतवा बैराज प्रस्तावित है, जिसके सर्वे हेतु निविदा आमंत्रित की जा चुकी है। परियोजना की जल भराव क्षमता 50 मिमी आंकलित की जाकर 15000 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा प्रदाय किया जाना प्रस्तावित है। इससे चौरावर सहित आस-पास के ग्रामों में कृषक लाभान्धित होगें। इसके अलावा त्योंदा तहसील के बघरु बांध से छूटे हुए ग्राम जिनमें अमारी, हामिदपुर, बगरोदा, मुरुहर गैमपाडा, गुचावल व अन्य ग्रामों में बांध से पानी दिया जाना है। इसे भी पूर्ण नेटवर्क को प्रेशराइज्ड सिंचाई प्रणाली में परिवर्तित करने का प्रस्ताव है। उक्त कार्य होने से पूर्ण से शेष छुटे ग्राम के कृषक भी लाभान्वित हो सकेंगे।
इनके अलावा ग्राम भिदवासन करारी, अनवई, गुलावरी, मासेर, सौंसेरा, करोंदा खुर्द , आदि ग्रामों में भी सिंचाई परियोजनाओं हेतु विशेष सर्वे कराकर जल्द ही सिंचाई योजनाएं स्वीकृत करवाई जाएगी। विधायक हरि सिंह रघुवंशी को ऐसा आश्वाशन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिया गया है। मालूम हो कि गंजबासौदा ग्यारसपुर क्षेत्र में सिंचाई परियोजनाओं के संबंध में क्षेत्रीय विधायक हरि सिंह रघुवंशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट से सौजन्य भेंट की थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि 6 जुलाई को कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गंजबासोदा आगमन पर इन परियोजनाओं की स्वीकृति की घोषणा हो सकती है।