बिहार राज्य विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर बने डा. नित्यानंद बहराइच के सर्राकंला गांव के किसान के बेटे ने JNU से की PHD अब मिली नई उपलब्धि

Notification

×

Iklan

बिहार राज्य विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर बने डा. नित्यानंद बहराइच के सर्राकंला गांव के किसान के बेटे ने JNU से की PHD अब मिली नई उपलब्धि

30/06/2025 | जून 30, 2025 Last Updated 2025-06-30T05:55:36Z
    Share on


Reporter Dileep Kumar rao

 

बहराइच के भारत-नेपाल सीमा के पास स्थित सर्राकंला गांव के डॉ. नित्यानंद कुशवाहा को बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग में राजनीति विज्ञान विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में चयनित किया गया है 


डॉ नित्यानंद वर्तमान में जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय नई दिल्ली में पोस्ट डॉक्टोरल फेलों के रूप में कार्यरत हैं उन्होंने सर्वोदय इंटर कॉलेज मिहींपुरवा से इंटरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त की इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में एमए और JNU से एमफिल तथा पीएचडी की।


इस उपलब्धि पर व्यवसायी राजकुमार सिंह के यहां सम्मान समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम में सीमा जागरण मंच के जिला महामंत्री योगेंद्र मोर्या और शिक्षक जितेंद्र मौर्य ने डॉक्टर नित्यानंद को माल्यार्पण अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया 


डॉ. नित्यानंद ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता परिवार और गुरुजनों को दिया। उन्होंने ने JNU के प्रोफेसर संजय कुमार पाण्डेय और प्रोफेसर फूलबदन का विषेश का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि कृषक परिवार से होने के बावजूद लगन और आत्मविश्वास से कोई भी ऊंचाई हासिल की जा सकती है।




 समारोह में कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी संघ के अध्यक्ष राम अवध सिंह कुशवाहा विभिन्न इंटर कालेजों के प्राचार्य और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे