हेडिंग समग्र विकास हेतु मुख्यमंत्री से मुलाकात की गई - NN81

Notification

×

Iklan

हेडिंग समग्र विकास हेतु मुख्यमंत्री से मुलाकात की गई - NN81

26/06/2025 | जून 26, 2025 Last Updated 2025-06-26T11:22:49Z
    Share on


 विदिशा जिला ब्यूरो संजीव शर्मा

विदिशा जिले की तहसील सिरोंज लटेरी के समग्र विकास की मांगो को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ विधायक ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात - सौंपे मांगपत्र, नागरिक अभिनंदन के लिए सिरोंज आने का दिया न्यौता

सिरोंज। सिरोंज को जिला बनाए जाने,रेलवे लाइन की मांग तथा सिरोंज लटेरी को एनसीआर में शामिल किए जाने सहित सिरोंज लटेरी विधानसभा के जनकल्याणकारी विकास की योजनाओं को लेकर विधायक उमाकांत शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के दल ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भेंट की। 

इस दौरान विधायक उमाकांत शर्मा ने सिरोंज लटेरी विधानसभा क्षेत्र के समग्र जनकल्याणकारी विकास को लेकर एक दर्जन मांगो के पत्र सौंपे तथा विरासत से विकास की संकल्पना को पूर्ण कर रहे मुख्यमंत्री मोहन यादव के नागरिक सम्मान के लिए आगामी समय में नगर सिरोंज के लिए आमंत्रित भी किया। 

   बुधवार को भोपाल में मुख्यमंत्री निवास पर विधायक उमाकांत शर्मा के साथ पहुंचे जनप्रतिनिधियों एवं मंडल अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात करते हुए जनभावनाओं के अनुरूप सिरोंज लटेरी की वर्षों पुरानी जिला बनाने की मांग पूर्ण करने का अनुरोध करते हुए पुनः मांग पत्र सौंपा। इसके अलावा उन्होंने गुना भोपाल तथा बीना ब्यावरा रेल लाइन का सर्वे करवाकर स्वीकृति करवाने तथा राजधानी परियोजना में जुड़ रहे आसपास के क्षेत्र के साथ सिरोंज लटेरी को जुड़वाने,सिरोंज में पशु चिकित्सा महाविद्यालय, सिरोंज नगर में धार्मिक सामाजिक आयोजनों के लिए  स्व.लक्ष्मीकांत शर्मा स्मृति सत्संग भवन, आनंदपुर में पूर्व की शासकीय महाविद्यालय खोलने की घोषणा को पूर्ण करवाने, आनंदपुर पथरिया को तहसील का दर्जा प्रदान करने के साथ सिरोंज लटेरी की प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं की स्वीकृति करने के लिए भी मांग पत्र सौंपते हुए निवेदन किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री से निकट समय में नागरिक अभिनंदन एवं सम्मान कार्यक्रम के लिए सिरोंज पधारने का आग्रह भी किया। इसके पूर्व मुलाकात के दौरान सभी संस्थाओं एवं मंडल के अध्यक्षों ने शाल पटका स्मृति चिन्ह एवं माला पहनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत सम्मान किया। इस दौरान प्रमुख रूप से जिला पंचायत उपाध्यक्ष दरयाब सिंह कुर्मी,जनपद अध्यक्ष पुष्पा हमीर सिंह यादव,सिरोंज नपाध्यक्ष मनमोहन साहू, उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, लटेरी जनपद अध्यक्ष सीमा बृजमोहन कलावत, लटेरी नपाध्यक्ष शैलेश अत्तू भंडारी, उपाध्यक्ष शिवचरण प्रजापति,जनभागीदारी अध्यक्ष सिरोंज शिवकुमार भार्गव, लटेरी अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा, देवपुर मंडल अध्यक्ष झार सिंह दांगी,चितावर मंडल अध्यक्ष चरण सिंह राजपूत,आनंदपुर मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, लटेरी मंडल अध्यक्ष राम गुलाम राजौरिया,सिरोंज मंडल अध्यक्ष सीताराम कुशवाह, वरिष्ठ भाजपा नेता हरीबाबू भार्गव,श्याम चतुर्वेदी,मीडिया प्रभारी सचिन शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।