कलेक्टर ने किया शासकीय प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण - NN81

Notification

×

Iklan

कलेक्टर ने किया शासकीय प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण - NN81

27/06/2025 | जून 27, 2025 Last Updated 2025-06-27T09:16:22Z
    Share on



पिपरई से रामकुमार राठौर की रिपोर्ट 


खबर अशोकनगर जिले की मुंगावली तहसील से है जहां

कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने आज तहसील मुंगावली के ग्राम

बिल्हेरू के भ्रमण के दौरान शासकीय प्राथमिक विद्यालय

बिल्हेरू एवं आंगनवाडी केन्द्र क्रमांक 103 का निरीक्षण

किया। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को समय

पर नाश्ता,भोजन बच्चों को न मिलने पर देविका स्व सहायता

के अध्यक्ष को हटाये जाने के निर्देश दिए। साथ ही आंगनवाडी

कार्यकर्ता से आवश्यक जानकारी ली। उन्होंने स्कूल के किचन

शेड का निरीक्षण किया। साथ ही स्कूल में प्रवेशोत्सव संबंधी

जानकारी ली। उन्होंने स्कूली बच्चों को पुस्तकों के वितरण के

संबंध में चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।