आगामी समय के लिए किया ट्रेनों का हॉल्ट, रेलवे ने बढ़ाई समयावधि - NN81

Notification

×

Iklan

आगामी समय के लिए किया ट्रेनों का हॉल्ट, रेलवे ने बढ़ाई समयावधि - NN81

09/07/2025 | जुलाई 09, 2025 Last Updated 2025-07-09T07:18:59Z
    Share on


संजू नामदेव खिरकिया। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली 3 नई ट्रेनों का आगामी समय तक के लिए स्टॉपेज बढ़ा दिया है। अस्थाई रूप से खिरकिया रेलवे स्टेशन पर 3 ट्रेनों का स्टॉपेज दिया गया था जिनको दूसरी बार स्टॉपेज आगे बढ़ाया गया है पूर्व में या 6 महीने के लिए अस्थाई तौर पर शुरू की गई थी। इन ट्रेनों में 12149,12150दानापुर पुणे एक्सप्रेस ( दोनों तरफ)17020 हैदराबाद हिसार (एक तरफ) एवं 19483,19484अहमदाबाद बरौनी ट्रेन (दोनों तरफ) शामिल है। इन ट्रेनों का आगामी समय तक के लिए स्टॉपेज कर दिया गया है। केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके एवं पूर्व कृषि मंत्री मध्य प्रदेश शासन कमल पटेल के प्रयासों से खिरकिया रेलवे स्टेशन को यह सौगात मिली थी। जिसका लाभ यात्री लंबे समय से ले रहे हैं वही रेलवे को इन ट्रेनों के माध्यम से स्थानीय स्टेशन से अच्छा राजस्व प्राप्त हो रहा है। स्टॉपेज को आगामी समय के लिए बढ़ाए जाने पर भाजपा एवं नगर विकास समिति ने सभी का आभार माना  नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है। साथ ही केंद्रीय रेल मंत्री अश्विन वैष्णव एवं केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा के प्रयासों का प्रशंसा करते हुए उनका साधुवाद दिया है नगर पंचायत अध्यक्ष इंद्रजीत महेंद्र सिंह खनूजा, मंडल अध्यक्ष संजू यादव पूर्व नपा अध्यक्ष पूनमचंद गुप्ता, गंगाविशन मुनीम, दुर्गा बाई खंडेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष शंकर सिंह राजपूत, संतोष कलम, गोलू राजपूत,भरत हेडा, सुनील जैन, सुनील नीलोसे, परवीन अग्रवाल, ओम चौहान, विजय सोमानी , उमेश गीते, राजू महिवाल, अनिल दरबार, अनिल जैन, हंसराज विश्नोई,  सत्यनारायण गौर, नितिन गुप्ता, सुरेन्द्र आठनेर, विजयंत गौर, राजेश मालाकार, अनिल दरबार, रेवाशंकर राजपूत, वीरेंद्र अग्रवाल, अजित राजपाल, रितेश मूंदड़ा,विजय कोचर, विमल रांका, सहित समूचे नगर एवं क्षेत्र ने आभार माना।