बालको में भी संयुक्त ट्रेड ने एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल किया जमकर विरोध किया ,केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया - NN81

Notification

×

Iklan

बालको में भी संयुक्त ट्रेड ने एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल किया जमकर विरोध किया ,केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया - NN81

09/07/2025 | जुलाई 09, 2025 Last Updated 2025-07-09T17:31:37Z
    Share on

 


कोरबा से अजय तिवारी की रिपोर्ट 

कोरबा बालको : श्रमिक संगठनों की हड़ताल से बालको प्लांट भी कई घंटों तक रहा बंद  , उत्पादन पर पड़ा असर


जिले में श्रमिक संगठनों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इस हड़ताल का असर कोरबा के बालको नगर भारत एल्यूमिनियम कंपनी LTD बालको में देखने को मिला, जहां बुधवार को सभी मजदूर यूनियन हड़ताल में शामिल हुए।


श्रमिक यूनियन के नेताओं ने बताया कि केंद्रीय श्रम संगठनों ने दिल्ली में संयुक्त कन्वेंशन कर औद्योगिक हड़ताल का ऐलान किया था। मजदूरों ने केंद्र सरकार की श्रम कानून को मजदूर विरोधी बताया है और देश के मेहनतकश कामगारों के अधिकारों को छीनने का आरोप लगाया है।


हड़ताल के दौरान सभी यूनियन ने बालको क्षेत्र में जुलूस निकाला और सरकार के कथित मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ नारे लगाए। मजदूरों के हड़ताल को देखते हुए भारत एल्यूमिनियम कंपनी LTD क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।


श्रमिक यूनियन के नेताओं ने कहा कि वे अपनी मांगों के लिए लड़ते रहेंगे और सरकार को अपनी नीतियों में बदलाव करना होगा। उन्होंने कहा कि मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए वे हर संभव कदम उठाएंगे।