सत्ता पाने झोंकी ताकत चार महीने में सातवी बार आ रहे मोदी जी : NN81

Notification

×

Iklan

सत्ता पाने झोंकी ताकत चार महीने में सातवी बार आ रहे मोदी जी : NN81

14/11/2023 | November 14, 2023 Last Updated 2023-11-14T09:28:29Z
    Share on

 प्रवीण कुमार

कटघोरा, कोरबा/छत्तीसगढ़


सत्ता पाने झोंकी ताकत चार महीने में सातवी बार आ रहे मोदी जी,

कोरबा :- राययपुर (छ.ग.) - ताम्रध्वज , वोरा , अमितेश ,जयसिंह , बाबा , कका ,बृजमोहन , चाउर बाबा ,उमेश पटेल , अकबर , ननकीराम और कुछ बड़े नाम जो लगातार कई बार जीत चुके एक ही सीट पर उन्हे कड़ी चुनौती मिल रही , 


चुनाव के बाद कई नतीजे चौका सकते है , कई अभेद्य गढ़ों में दरार पड़ेगी और कई गढ़ अभेद्य नही रहेंगे विधानसभाचुनाव अब रोमांचक और तनावपूर्ण हो चला है , दोनो पार्टियों में नए नेतृत्व का उदय होना जरूरी भी है और होगा भी ! 



 भाजपा का अभियान , बड़े नेताओं के दौरे ,रोड शो ,आम सभा , प्रचार , तकनीकी प्रचार ,प्रबंधन देखो तो कांग्रेस का चुनावी अभियान बिखरा बिखरा सा दिख रहा  है और कांग्रेस के उम्मीदवार जैसे अपने दम पर चुनाव लड़ रहे है !


भाजपा के आक्रामक अभियान से भाजपा के एजेंडे पर कांग्रेस बचाव करती दिख रही और कांग्रेस के जो एजेंडे और छवि भूपेश बघेल ने बनाई थी गरुआ, गोबर ,गौठान , छत्तीसगढ़ी संस्कृति की वो  खुद  कांग्रेस ने ही धुंधली कर उसके ऊपर मुफ्त ,मुफ्त और बोनस  ,कर्ज माफी का कवर लगा कर ! 


और इस मुफ्त ,बोनस , कर्ज माफी के कवर पर भाजपा ने भी वैसी ही घोषणाएं करी और उस पर मोदी और केंद्र सरकार की गारंटी का चमकीला कवर लगाकर बराबरी पर और शायद थोड़ा आगे आ खड़ी हुई और  बची खुची कसर महादेव एप के आरोप और भ्रष्टाचार की कालिख ने कर दी !


भाजपा के अभियान में मोदी ,शाह ,स्मृति ,नड्डा ,योगी के दौरों  और अन्य राज्यो के विधायको के साथ केंद्रीय मंत्रियों के जमावड़े ने भाजपा कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ा दिया है तो कांग्रेस के पास  बड़े नेताओं के नाम पर राहुल ,प्रियंका के अलावा और कुछ नही है !


 चुनावी अभियान के प्रथम चरण की दक्षिण छत्तीसगढ़ की 20 सीटो पर मतदान के बाद  उसमे से भाजपा को 14 या अधिक मिलने की संभावनाओं ने भी भाजपा की सरकार बनने के संकेत प्रबल कर दिए है , क्योंकि इन 20 सीटो पर 19 कांग्रेस की जीती हुई सीटे है !


अब दूसरे और आखिरी चरण के पहले भाजपा आगे है जबकि अक्टूबर तक हर सर्वे और आम चर्चा में कांग्रेस आगे थी