विदिशा लोकेशन गंजबासौदा
संवाददाता संजीव शर्मा
स्लगन--- रामलीला मैदान में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
गंजबासौदा नगर में रामलीला मेला में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें रोमांचक मैच में गंजबासौदा ए टीम विजय रही। वहीं B टीम उपविजेता रही है।खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष शशि अनिल यादव प्रमुख रूप से मौजूद रही। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता के अलावा महिला समिति अध्यक्ष ने भी मेला गतिविधियों का जायजा लिया। प्रतियोगिता आयोजकों ने बताया कि आज खेल परिसर में खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें 19 टीम भाग ले रही हैं रामलीला वार्षिक मेले के तहत आयोजित की जा रही विभिन्न प्रतियोगिता में कई दर्शकों द्वारा उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नगद राशि इनाम के रूप में प्रदान की जाएगी।