खबर धार : NN81

Notification

×

Iklan

खबर धार : NN81

21/02/2024 | फ़रवरी 21, 2024 Last Updated 2024-02-21T16:36:29Z
    Share on

 " *मध्यप्रदेश के धार - महू लोकसभा सीट पर युवाओं की पहली पसंद  महेंद्र कन्नौज"* 

   

धार जिला संवाददाता महेश सिसोदिया 



 

मध्यप्रदेश के कई  बड़े नामी चेहरों में से एक है महेंद्र कन्नौज युवाओं से लेकर बुजुर्गो तक में अपनी तगड़ी पेठ बनाए हुए है अपनी विनम्रता से हर किसी के दिल में जगह बनाने वाले महेंद्र की जितनी फैन- फॉलोइंग सोसल मीडिया पर है, उससे कई गुना ज्यादा धरातल पर मानी जा रही, अपने बेबाक अंदाज मे पीड़ितों के लिए संघर्ष करने वाले महेंद्र छोटे से गांव तालनपुर (कुक्षी) से है आज देश - प्रदेश में उनके संघर्ष को लोगो ने जाना है , किसान, छात्र,  बेरोजगार हो या शोषित पीड़ित हर किसी की आवाज़ प्रमुखता से उठाते रहते है, हमेसा बेबाक अंदाज वाले महेंद्र चर्चा में बने रहते  है, महेंद्र अपने तेज तर्रार अंदाज से कभी सरकार को तो कभी प्रशासन को घेरते नजर आते है ,कभी मंच से तो कभीं सड़को पर उतरकर  मजबूती से आवाज बुलंद करने वाले महेंद्र हाल फिलाल क्षेत्र के राजनैतिक गलियारों में चर्चा का विषय बने  हुए है


आने वाले लोकसभा चुनाव का जिक्र होते ही आदिवासी नेता के रूप में महेंद्र कन्नौज को धार महू लोकसभा सीट से प्रदेश के युवा सांसद के रूप में देखना चाहते , इसी बीच युवाओं ने सोसल मीडिया पर कन्नौज  के समर्थन में कैंपेन भी शुरू कर दिया है जिससे प्रदेश  में और ज्यादा माहौल उनके पक्ष में बनता नजर आ रहा है कन्नौज की टीम हर विधानसभा के गांव- खेड़ो से लेकर शहर में भी मजबूत हैं अगर कांग्रेस इस सीट से महेंद्र कन्नौज पर दांव खेलती है तो इस सीट पर जीत तय मानी जा रही है किंतु देखना अब यह होगा कि मोदी लहर में कांग्रेस किस दमदार चेहरे पर दांव खेलती है .!