विदिशा जिले में फार्मर आइडी बनाने का कार्य तेजी से जारी : NN81

Notification

×

Iklan

विदिशा जिले में फार्मर आइडी बनाने का कार्य तेजी से जारी : NN81

01/02/2025 | फ़रवरी 01, 2025 Last Updated 2025-02-03T17:09:25Z
    Share on
Reported By: Bablu Vishwakarma 
Edited By: Abhishek Vyas X @abhishekvyas99



 फार्मर आइडी का 56.14 प्रतिशत कार्य पूर्ण, जिला प्रदेश में  चौथे स्थान पर:

विदिशा, दिनांक 31 जनवरी 2025  विदिशा जिले में फार्मर आइडी बनाने का कार्य तेजी से जारी है। हालांकि, तकनीकी समस्याओं के कारण कुछ बाधाएं भी आ रही हैं। इसके बावजूद राजस्व विभाग के अधिकारी इस कार्य में जुटे हुए हैं। विदिशा जिला अब प्रदेश में 4जी स्थान पर पहुंच गया है, जबकि जिले को और भी ऊंचे पायदान पर लाने के लिए प्रयास जारी हैं। 
 विदिशा जिले में 240089 किसानों की फार्मर आइडी बनाने का लक्ष्य रखा गया था। इसमें से अब तक 134792 किसानों की आइडी बन चुकी है। इस तरह अब तक 56.14 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, जबकि 105297 किसानों की आइडी बनना बाकी है। 
कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को ततंसंबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं और उन्हें शेष किसानों की फार्मर आइडी जल्द ही बना दी जाएं के कार्यों को शीघ्र अतिशीघ्र पूरा करें। इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम लगातार कार्य कर रही है। अधिकारियों ने किसानों से भी अपील की है कि थे जल्द से जल्द अपने क्षेत्र के पटवारी या राजस्व विभाग से संपर्क कर अपनी फार्मर आइडी बनवाएं। इससे वे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकेंगे। जिले में सबसे अधिक फार्मर आइडी सिरोंज में बनी है जबकि सबसे कम विदिशा नगर में बनी है।


फार्मर आइडी

 फार्मर आइडी के अन्नदाताओं को ये मिलेंगे लाभ... प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ इससे किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त होगी। कृषि से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ-किसान आसानी से सिंचाई, बीज, खाद, अनुदान और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे। बार-बार सत्यापन की आवश्यकता नहीं होगी-एक बार आइडी बनने के बाद किसानों को सरकारी योजनाओं के लिए बार-बार दस्तावेज सत्यापन की परेशानी नहीं होगी। फसल क्षति की भरपाई- मौसम आपदा अन्य किसी करन से फसल को नुकसान होता है, तो सरकार की तरफ से किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। खेती से जुड़ी सभी जानकारी एक ही जगह उपलब्ध होगीरू किसानों को उत्पादन, आधुनिक कृषि तकनीक, बाजार मूल्य और सरकारी योजनाओं की एक प्लेटफार्म पर मिलेगी।


फार्मर रजिस्ट्री  कृषि विकास का एक महत्वपूर्ण हिस्सा

फार्मर रजिस्ट्री एक ऐसी प्रणाली है जिसमें किसानों के बारे में जानकारी संग्रहीत की जाती है, जैसे कि उनकी व्यक्तिगत जानकारी, खेती की जानकारी, फसलों की जानकारी, और अन्य संबंधित विवरण। यह प्रणाली किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, सब्सिडी, और अन्य लाभों का लाभ उठाने में मदद करती है।


फार्मर रजिस्ट्री के लाभ

सरकारी योजनाओं का लाभरू फार्मर रजिस्ट्री में पंजीकरण करने से किसान सरकारी योजनाओं, सब्सिडी, और अन्य लाभों का लाभ उठा सकते हैं। खेती की जानकारीरू फार्मर रजिस्ट्री में किसानों की खेती की जानकारी संग्रहीत की जाती है, जिससे उन्हें अपनी खेती को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। फसल बीमा फार्मर रजिस्ट्री में पंजीकरण करने से किसान फसल बीमा का लाभ उठा सकते हैं, जिससे उन्हें फसल की खराबी के मामले में मुआवजा मिलता है। कृषि विकासरू फार्मर रजिस्ट्री की मदद से सरकार किसानों की जरूरतों को समझ सकती है और कृषि विकास के लिए योजनाएं बना सकती है।


फार्मर रजिस्ट्री के लिए आवश्यक दस्तावे

आधार काडर्रू किसान का आधार कार्ड आवश्यक है। खेत की जानकारीरू किसान को अपने खेत की जानकारी देनी होती है, जैसे कि खेत का आकार, फसल की जानकारी, आदि। बैंक खातारू किसान का बैंक खाता आवश्यक है, ताकि सरकारी योजनाओं के लाभ को सीधे उनके खाते में जमा किया जा सके। फार्मर रजिस्ट्री के लिए पंजीकरण करना एक आसान प्रक्रिया है। किसान अपने निकटतम कृषि कार्यालय या ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।